जोधपुर के देचू में कार-निजी बस में भिड़ंत, हादसे में कार सवार 2 लोगों की मौत

जोधपुर के देचू में कार-निजी बस में भिड़ंत, हादसे में कार सवार 2 लोगों की मौत

जोधपुरः जोधपुर के देचू में कार-निजी बस में भिड़ंत हो गई. हादसे में कार सवार 2 लोगों की मौत हो गई. वहीं 2 अन्य घायल हुए है. मंडला कला राजमार्ग जोधपुर-जैसलमेर रोड की ये घटना है. घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जोधपुर रैफर किया है. 

दोनों शवों को उप जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है. मंडला कला चौकी पुलिस मामले की जांच कर रही है. पुलिस ने दोनों वाहनों को अपने कब्जे में लिया है.