नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ छठ महापर्व, दूसरे दिन रखते हैं, पूरे दिन का उपवास, जानें डूबते सूर्य को अर्घ्य देने की परंपरा

जयपुर: 13 नवंबर 2026 से महाव्रत-पर्व छठ पूजा नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ. चार दिनों तक चलने वाले इस पर्व में भगवान सूर्य और छठी मैया की पूजा की जाती है. इस दौरान व्रतधारी परिवार की सुख-समृद्धि, संतान की लंबी उम्र, अच्छे स्वास्थ्य और खुशहाली की कामना करते हैं. छठ पूजा में डूबते और उगते सूर्य को अर्घ्य देने की परंपरा है. इस पर्व की खास बात यह है कि इसमें अस्त होते सूर्य की भी पूजा की जाती है. पाल बालाजी ज्योतिष संस्थान जयपुर - जोधपुर  के निदेशक  ज्योतिषाचार्य डा. अनीष व्यास ने बताया कि लोक आस्था का महापर्व छठ पर्व नहाय खाय के साथ शुरू हो रहा है. इसमें छठ मैया की पूजा के साथ भगवान भास्कर की उपासना की जाती है. छठ पूजा की शुरुआत शुक्रवार 13 नवंबर को नहाय-खाय से होगी. शनिवार 14 नवंबर को खरना किया जाएगा. रविवार 15 नवंबर को शाम के समय डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा. वहीं सोमवार 16 नवंबर को सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देने के बाद व्रत का पारण होगा. महिलाएं बच्चों के स्वास्थ्य, सफलता और दीर्घायु के लिए 36 घंटे तक कठिन उपवास करती हैं. यहां भी पूर्वांचल के लोग बड़े उत्साह से यह पर्व मनाते हैं. यह पर्व पांच से आठ नवंबर तक चलेगा. छठ पूजा में पानी में खड़े होकर स्नान, उपवास, और सूर्य को अर्घ्य देना शामिल है. प्रकृति का छठे अंश होने के कारण इस देवी का नाम षष्ठी देवी रखा गया. यह देवी बालकों की रक्षा और आयु प्रदान करती हैं. स्कंद पुराण में इन्हें ही देवी कात्यायनी कहा गया है. षष्ठी तिथि शिशुओं के संरक्षण व संवर्धन की देवी हैं. 

ज्योतिषाचार्य डा. अनीष व्यास ने बताया कि 13 नवंबर 2026 से महाव्रत-पर्व छठ पूजा नहाय-खाय के साथ शुरू हो रहा है. चार दिनों तक चलने वाले इस पर्व में भगवान सूर्य और छठी मैया की पूजा की जाती है. इस दौरान व्रतधारी परिवार की सुख-समृद्धि, संतान की लंबी उम्र, अच्छे स्वास्थ्य और खुशहाली की कामना करते हैं. छठ पूजा में डूबते और उगते सूर्य को अर्घ्य देने की परंपरा है. इस पर्व की खास बात यह है कि इसमें अस्त होते सूर्य की भी पूजा की जाती है. बिहार, झारखंड और पूर्वी उत्तर प्रदेश सहित देश के कई राज्यों में छठ पूजा का विशेष महत्व है. इस पर्व में महिलाएं ही नहीं, पुरुष भी परिवार की सुख-समृद्धि, संतान की लंबी उम्र और खुशहाल जीवन की कामना के साथ कठिन व्रत रखते हैं. छठ पूजा की सबसे खास बात यह है कि इसमें भगवान सूर्य को डूबते और उगते, दोनों स्वरूपों में अर्घ्य दिया जाता है.

ज्योतिषाचार्य डा. अनीष व्यास ने बताया कि प्रत्येक वर्ष लोक आस्था का महापर्व छठ मनाया जाता है. छठ के पर्व को आस्था का महापर्व माना गया है. कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि पर छठी मैया की पूजा की जाती है. मान्यता है कि छठ पूजा करने वाले भक्तों को सुख-समृद्धि, धन, वैभव, यश और मान-सम्मान की प्राप्ति होती है. कहते हैं जो महिलाएं यह व्रत रखती हैं उनकी संतानों को दीर्घायु और सुख समृद्धि प्राप्त होती है.  इसके साथ यह व्रत करने से निरोगी जीवन का आशीर्वाद भी मिलता है. छठ पर्व भारत के कुछ कठिन पर्वों में से एक है जो 4 दिनों तक चलता है. इस पर्व में 36 घंटे निर्जला व्रत रख सूर्य देव और छठी मैया की पूजा की जाती है और उन्हें अर्घ्य दिया जाता है. यह व्रत मनोकामना पूर्ति के लिए भी किया जाता है. महिलाओं के साथ पुरुष भी यह व्रत करते हैं.  कार्तिक माह की चतुर्थी तिथि पर नहाय-खाय होता है, इसके बाद दूसरे दिन खरना और तीसरे दिन डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है. चौथे दिन उगते सूर्य को अर्घ्य देने के बाद व्रत का पारण किया जाता है. 

13 नवंबर
नहाय खाय से हो जाती है, छठ पूजा की शुरुआत 

ज्योतिषाचार्य डा. अनीष व्यास ने बताया कि कार्तिक शुक्ल पक्ष कि चतुर्थी तिथि को छठ महापर्व कि पहली परंपरा का निर्वाह किया जाता है. कार्तिक शुक्ल पक्ष की चतुर्थी को नहाए-खाए  के रूप में मनाया जाता है. इस परंपरा के अनुसार सबसे पहले घर की सफाई कर उसे शुद्ध किया जाता है. इसके पश्चात छठव्रती स्नान कर शुद्ध शाकाहारी भोजन ग्रहण कर व्रत की शुरुआत करते हैं. घर के अन्य सभी सदस्य व्रती सदस्यों के भोजन करने के बाद ही भोजन ग्रहण करते हैं. नियम के अनुसार, इस दिन भात, लौकी की सब्जी और दाल ग्रहण किया जाता है और खाने में सिर्फ सेंधा नमक का इस्तेमाल किया जाता है. इस दिन व्रत करने वाली महिलाएं और पुरुष एक समय का भोजन करके अपने मन को शुद्ध करते हैं. इस दिन से घर में शुद्धता का बहुत ध्यान रखा जाता है, और लहसुन-प्याज़ बनाने की मनाही हो जाती है. कई परिवारों में सेंधा नमक का उपयोग करने या बिना नमक का भोजन बनाने की परंपरा है. सबसे पहले भगवान को भोग लगाया जाता है. इसके बाद व्रत करने वाला व्यक्ति प्रसाद के रूप में भोजन ग्रहण करता है. नहाय-खाय को शरीर और मन की शुद्धि और कठिन व्रत की शुरुआत का दिन माना जाता है.

14 नवंबर
खरना - दूसरे दिन रखते हैं, पूरे दिन का उपवास 

ज्योतिषाचार्य डा. अनीष व्यास ने बताया कि छठ पूजा में दूसरे दिन को “खरना” के नाम से जाना जाता है. इस दिन व्रती पूरे दिन का उपवास रखती हैं. खरना का मतलब होता है, शुद्धिकरण. परंपरा के अनुसार, मिट्टी के चूल्हे पर आम की लकड़ी से आग जलाकर गाय के दूध और गुड़ से खीर बनाई जाती है. खीर के साथ अन्य पारंपरिक पकवान तैयार किए जाते हैं. पूजा के बाद छठी मैया को भोग लगाया जाता है और व्रती प्रसाद ग्रहण करते हैं. इसके बाद परिवार के सदस्यों और अन्य लोगों में प्रसाद बांटा जाता है. खरना का प्रसाद ग्रहण करने के बाद करीब 36 घंटे का निर्जल व्रत शुरू होता है. इस दौरान व्रती न भोजन करते हैं और न पानी पीते हैं. यह व्रत 16 नवंबर की सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देने के बाद पूरा होता है.