धौलपुरः मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा धौलपुर दौरे पर है. मुख्यमंत्री ने कई योजनाओं विधिवत लोकार्पण एवं शिलान्यास किया. विकास कार्यों की सौगात देते हुए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जनसभा को संबोधित किया. उन्होंने कहा कि पूर्व कांग्रेस सरकार ने सिर्फ घोषणाएं की, जमीनी स्तर पर काम नहीं हुआ. अब सरकार पीएम मोदी के मार्गदर्शन में सबका साथ सबका विकास के लिए काम कर रही है. वर्तमान सरकार किसानों के लिए हर संभव मदद के लिए तत्पर है. पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने युवाओं के साथ छलावा किया था.
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राजाखेड़ा की राजनीति पर तंज कसते हुए कहा कि राजाखेड़ा में लोग चुनाव तो जीते पर विकास पर ध्यान नहीं दिया. अपना तो विकास किया लेकिन राजाखेड़ा का विकास नहीं किया. जबकि सूर्य की पहली किरण राजाखेड़ा धौलपुर से निकलती है. आज विकास की गाथा में नया अध्याय जुड़ रहा है. जनसभा में प्रभारी मंत्री ने फूलपुर स्टेडियम के कायाकल्प की मांग रखी थी. इस पर मुख्यमंत्री ने स्टेडियम के लिए ढाई करोड़ की घोषणा की. राजाखेड़ा इलाके के मिसिंग लिंक के लिए की 15 करोड़ की घोषणा की.