जयपुर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने X पर पोस्ट लिखी हैं. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि PM मोदी के नेतृत्व में लघु-मध्यम उद्यमों को सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है. केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा ₹10,000 करोड़ के SME Growth Fund की स्थापना को मंजूरी देना महत्वपूर्ण पहल है.
इस फंड के माध्यम से SMEs में प्रत्यक्ष इक्विटी निवेश को बढ़ावा मिलेगा. जिससे उन्हें विस्तार और विकास के लिए आवश्यक पूंजी उपलब्ध हो सकेगी. पूंजी की बेहतर उपलब्धता से उभरते उद्यमों को अपने कारोबार के विस्तार,नवाचार और नई क्षमताओं के विकास के अवसर मिलेंगे.
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के नेतृत्व में केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा ₹10,000 करोड़ के SME Growth Fund की स्थापना को मंजूरी देना देश के लघु एवं मध्यम उद्यमों को सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। इस फंड के माध्यम से SMEs में प्रत्यक्ष इक्विटी निवेश को बढ़ावा मिलेगा, जिससे उन्हें विस्तार और विकास के लिए आवश्यक पूंजी उपलब्ध हो सकेगी। पूंजी की बेहतर उपलब्धता से उभरते उद्यमों को अपने कारोबार के विस्तार, नवाचार और नई क्षमताओं के विकास के अवसर मिलेंगे। इससे छोटे एवं मध्यम उद्यमों को आगे बढ़कर भविष्य के सशक्त उद्यमों के रूप में स्थापित होने में सहायता मिलेगी तथा रोजगार सृजन को भी गति मिलेगी। माननीय प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में उद्यमिता, नवाचार और आत्मनिर्भरता को प्रोत्साहित करने वाली नीतियां देश के MSME क्षेत्र को और मजबूत कर रही हैं। यह पहल विकसित भारत के निर्माण में उद्यमी शक्ति की भागीदारी को और व्यापक बनाएगी। #CabinetDecisions
— Bhajanlal Sharma (@BhajanlalBjp) October 6, 2026
इससे छोटे,मध्यम उद्यमों को आगे बढ़कर भविष्य के सशक्त उद्यमों के रूप में स्थापित होने में सहायता मिलेगी और रोजगार सृजन को भी गति मिलेगी. सीएम भजन लाल शर्मा ने कहा कि PM मोदी के नेतृत्व में उद्यमिता, नवाचार और आत्मनिर्भरता को प्रोत्साहित करने वाली नीतियां देश के MSME क्षेत्र को और मजबूत कर रही. यह पहल विकसित भारत के निर्माण में उद्यमी शक्ति की भागीदारी को और व्यापक बनाएगी.