5 सितंबर को दिल्ली में CJP का राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन का ऐलान, इंडिया गेट से नई दिल्ली पुलिस मुख्यालय तक निकाला जाएगा मार्च

5 सितंबर को दिल्ली में CJP का राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन का ऐलान, इंडिया गेट से नई दिल्ली पुलिस मुख्यालय तक निकाला जाएगा मार्च

नई दिल्लीः 5 सितंबर को दिल्ली में CJP का राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन का ऐलान हुआ है. कॉकरोच जनता पार्टी ने 5 सितंबर को नई दिल्ली में शांतिपूर्ण मार्च का ऐलान किया है. CJP का आरोप है कि 25 जुलाई को युवाओं से किए गए वादों को सरकार ने पूरा नहीं किया.    

इंडिया गेट से नई दिल्ली पुलिस मुख्यालय तक मार्च निकाला जाएगा. NEET पीड़ितों और कथित पुलिस बर्बरता के पीड़ितों के परिवार मार्च की अगुवाई करेंगे. देशभर से छात्र, युवा संगठन और युवा नागरिक प्रदर्शन में शामिल होने की उम्मीद है. CJP का दावा है कि युवाओं ने 25 जुलाई के बाद भरोसे के आधार पर देशव्यापी आंदोलन वापस लिया था.