VIDEO: प्यार में बदलापुर छात्र को पड़ गया भारी ! 12वीं कक्षा के छात्र का अपहरण कर मांगी 10 लाख रुपए की फिरौती

प्यार में बदलापुर छात्र को भारी पड़ गया! 12वीं कक्षा के छात्र का अपहरण कर 10 लाख रुपए की फिरौती मांगी. आदर्श नगर थाना इलाके की घटना बताई जा रही है. सहपाठियों ने वारदात को अंजाम दिया. परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया.
विस्तार में

जयपुर: प्यार में बदलापुर छात्र को भारी पड़ गया! 12वीं कक्षा के छात्र का अपहरण कर 10 लाख रुपए की फिरौती मांगी. आदर्श नगर थाना इलाके की घटना बताई जा रही है. सहपाठियों ने वारदात को अंजाम दिया. परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया.

जानकारी मिलते ही DCP ईस्ट कावेन्द्र सागर ने त्वरित एक्शन लिया. अपहृत छात्र के वॉट्सएप पर कॉल कर आरोपी छात्रों से समझाइश की. समझाइश के बाद आरोपी ट्रांसपोर्ट नगर इलाके में अपहृत छात्र को छोड़ गए. अब पुलिस जांच में मामले का पूरा खुलासा हुआ. 

आरोपी छात्र युवती से एकतरफा मोहब्बत करता था. वहीं युवती अपहृत छात्र से प्यार करती थी. इसी से नाराज होकर आरोपी छात्र ने साथियों के साथ घटना को अंजाम मिल दिया. अब पुलिस इस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है.