जयपुरः नव चयनित चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को इस सेवा में काम करने को लेकर उत्साह नहीं है. इस बार इस संवर्ग के लिए पहली बार बड़ी भर्ती निकलने पर हाई क्वालिफाइड और उच्च योग्यताधारी युवा इसमें भर्ती हो गए हैं. इसके चलते उनका पूरा ध्यान चतुर्थ श्रेणी में काम करने के बजाय ऊपर के ग्रेड वाली भर्तियों में ज्यादा है.
सचिवालय में नए चयनित चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की ज्वॉइनिंग की जा रही है, लेकिन यहां ज्वॉइनिंग के बजाय पूछताछ ज्यादा हो रही है. मुख्य सवाल ज्वॉइनिंग के बाद छुट्टी मिलने को लेकर है जिससे ये युवा दूसरी भर्ती की तैयारी कर सकें.
चतुर्थ श्रेणी कर्मियों के डाटाबेस से बयां हो रहे हालात
सचिवालय में 434 में से 136 चतुर्थ श्रेणी कर्मियों ने किया ज्वॉइन
बीए,बीटेक ही नहीं एम.कॉम,एम.टेक किए हुए युवा आ रहे हैं पूछताछ के लिए
ज्यादातरों को चाहिए ज्वॉइन करने के बाद भर्ती परीक्षा की तैयारी के लिए छुट्टी
जबकि सचिवालय में ही हैं चतुर्थ श्रेणी कर्मियों के 605 रिक्त पद
जिसमें से 136 नव चयनितों ने दी है ज्वॉइनिंग
ऐसे में सचिवालय के कुल पदों में से 469 अभी भी रहेंगे रिक्त
उधर 434 में से 298 नव चयनितों ने अभी नहीं किया है ज्वॉइन
और इनके लिए 1 अगस्त तक ज्वॉइन करने का है समय
पशु परिचारक की नौकरी छोड़ एक चयनित ने किया ज्वॉइन
ज्यादातर दूसरी सेवा में या उच्च ग्रेड की सेवा में जाने के लिए कर रहे भर्ती परीक्षा की तैयारी
उच्च ग्रेड वाली भर्ती परीक्षा की कर रहे तैयारी
आरएएस, इंजीनियरिंग और अन्य उच्च ग्रेड वाली भर्ती की करनी है इन्हें तैयारी
हालांकि अभी कार्मिक विभाग ज्वॉइन करते ही छुट्टी मांगने वालों के प्रति दिखा रहा है सख्ती
इसीलिए 55 एपीओ नव चयनितों को पोस्टिंग देने की सूची की है जारी
और अब बचे हुए नव चयनित एपीओ चतुर्थ श्रेणी कर्मियों की पोस्टिंग की सूची हो रही तैयार
चतुर्थ श्रेणी भर्ती के लिए पात्रता दसवीं पास है लेकिन इस बार पहली बार इतने ज्यादा उच्च शिक्षा डिग्रीधारी युवा चयनित हुए हैं.