जयपुर : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने देवास प्रोजेक्ट का हवाई निरीक्षण किया. मुख्यमंत्री ने देवास-III एवं देवास-IV पेयजल परियोजना का हवाई सर्वेक्षण कर जायजा लिया. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया.
निर्माणाधीन देवास-4 एवं देवास-3 बांधों के डैम एक्सिस और टनल-3 के एडिट 3.15 किमी, 5.325 किमी और 9.10 किमी सहित विभिन्न निर्माण स्थलों का हवाई सर्वेक्षण किया. सीएम ने अधिकारियों से परियोजना की वर्तमान प्रगति, निर्माण कार्यों की स्थिति एवं आगामी कार्ययोजना की विस्तृत जानकारी ली.
मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों एवं कार्यदायी संस्था को निर्देश दिए. परियोजना के समस्त निर्माण कार्य निर्धारित समय-सीमा के भीतर उच्च गुणवत्ता एवं पूर्ण सुरक्षा मानकों के अनुरूप त्वरित गति से पूर्ण किए जाएं.
ताकि उदयपुर शहर एवं आस-पास के क्षेत्रों की वर्तमान एवं भविष्य की पेयजल आवश्यकताओं की समयबद्ध एवं स्थायी पूर्ति सुनिश्चित की जा सके. हवाई सर्वेक्षण के दौरान ACS जल संसाधन अभय कुमार भी मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के साथ मौजूद रहे.