CM भजनलाल शर्मा ने रक्षाबंधन व संस्कृत दिवस की दी शुभकामनाएं, कहा- रिश्तों के महत्व और उन्हें निभाने का संदेश देता है रक्षाबंधन

CM भजनलाल शर्मा ने रक्षाबंधन व संस्कृत दिवस की दी शुभकामनाएं, कहा- रिश्तों के महत्व और उन्हें निभाने का संदेश देता है रक्षाबंधन

जयपुर : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का प्रदेशवासियों को संदेश दिया है. सीएम भजनलाल शर्मा ने रक्षाबंधन व संस्कृत दिवस की प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं. उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन भाई-बहन के अटूट स्नेह और विश्वास का प्रतीक है.

भारतीय संस्कृति में रिश्तों के महत्व और उन्हें निभाने का संदेश रक्षाबंधन देता है. संस्कृत विश्व की प्राचीन भाषा और अनेक भाषाओं की जननी है. चिकित्सा, योग, संगीत और साहित्य के ज्ञान को संस्कृत ने सहेजा है. संस्कृत हमारी समृद्ध ज्ञान परंपरा और संस्कृति की महत्वपूर्ण धरोहर है.

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का नव पीढ़ी से आह्वान करते हुए कहा कि संस्कृत भाषा के संवर्धन में सक्रिय भूमिका निभाएं. रक्षाबंधन और संस्कृत दिवस हमारी संस्कृति, परंपरा और ज्ञान की विरासत का संदेश देते हैं.