जयपुर : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने CMR पर योगाभ्यास किया. 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के पहले दिन योगाभ्यास कार्यक्रम हुआ. क्रीड़ा भारती राजस्थान, RAC जवानों के साथ योग एवं प्राणायाम अभ्यास किया.
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने इस अवसर पर नियमित योग को स्वस्थ, संतुलित और सकारात्मक जीवन की आधारशिला बताते हुए प्रदेशवासियों से योग को अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाने का आह्वान किया.
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का 20 जून को आबूराज दौरा प्रस्तावित है. आबूराज में 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के जिलास्तरीय कार्यक्रम में भाग लेंगे. प्रदेश के सबसे ऊंचे पर्यटन स्थल आबू से युवाओं को योग अपनाने का संदेश देंगे.