Haryana Election Results 2024: कैथल से कांग्रेस के आदित्य सुरजेवाला और जुलाना से विनेश फोगाट चुनाव जीतीं

हरियाणा विधानसभा चुनाव के परिणाम के लिए मतगणना जारी हैं. इस बीच कैथल से कांग्रेस के आदित्य सुरजेवाला चुनाव जीत गए हैं. वहीं जुलाना सीट से कांग्रेस की विनेश फोगाट भी जीत गई हैं.
विस्तार में

नई दिल्ली: हरियाणा विधानसभा चुनाव के परिणाम के लिए मतगणना जारी हैं. इस बीच कैथल से कांग्रेस के आदित्य सुरजेवाला चुनाव जीत गए हैं. वहीं जुलाना सीट से कांग्रेस की विनेश फोगाट भी जीत गई हैं.

आपको बता दें कि रूझानों में बीजेपी ने बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है. वहीं रूझानों में कांग्रेस दूसरे नंबर पर है. हरियाणा विधानसभा चुनाव के परिणाम के लिए मतों की गिनती जारी है. हरियाणा के रूझानों में बड़ा उलटफेर हुआ है. चुनाव आयोग के रूझानों में भाजपा को बहुमत है. चुनाव आयोग के मुताबिक भाजपा 50, कांग्रेस 35 सीट पर आगे चल रही है. हरियाणा में 90 विधानसभा सीटों के लिए 5 अक्टूबर वोटिंग हुई थी. 

आज सुबह 8 बजे से मतगणना जारी है. हरियाणा की 90 सीटों के लिए 464 निर्दलीय और 101 महिलाओं समेत कुल 1,031 उम्मीदवार मैदान में हैं. हरियाणा की 90 सदस्यीय विधानसभा सीटों पर मंगलवार को मतगणना हो रही है. मतगणना सुबह 8 बजे से शुरू हुई.