निकाय-पंचायत चुनाव की जंग को लेकर कांग्रेस मिशन मोड में, कल से जयपुर में दो दिन चलेगा 50 जिलों के नेताओं के साथ मंथन

निकाय-पंचायत चुनाव की जंग को लेकर कांग्रेस मिशन मोड में, कल से जयपुर में दो दिन चलेगा 50 जिलों के नेताओं के साथ मंथन

जयपुर: निकाय-पंचायत चुनाव की जंग को लेकर कांग्रेस मिशन मोड में है. कल से राजधानी जयपुर में दो दिन 50 जिलों के नेताओं के साथ मंथन चलेगा. कल 23 और परसों 27 जिलों के नेताओं से फीडबैक लिया जाएगा. 

दो दिन में करीब 500 नेताओं से फीडबैक लिया जाएगा. जयपुर के तीनों जिलों के सबसे ज्यादा 44 नेता बैठक में बुलाए गए. कांग्रेस की टॉप लीडरशिप नेताओं से चुनावी रणनीति पर मंथन करेगी. चर्चा में निकले निचोड़ के बाद चुनावी प्लानिंग बनाई जाएगी.

निकाय-पंचायत चुनाव की जंग को लेकर कांग्रेस मिशन मोड में
-कल से राजधानी में दो दिन चलेगा 50 जिलों के नेताओं के साथ मंथन
-कल 23 और परसों 27 जिलों के नेताओं से लिया जाएगा फीडबैक
-दो दिन में करीब 500 नेताओं से लिया जाएगा फीडबैक 
-जयपुर के तीनों जिलों के सबसे ज्यादा 44 नेता बुलाए गए बैठक में
-कांग्रेस की टॉप लीडरशिप नेताओं से करेगी चुनावी रणनीति पर मंथन
-चर्चा में निकले निचोड़ के बाद बनाई जाएगी चुनावी प्लानिंग