नर्सिंग कार्मिक दीपक सुसाइड प्रकरण में बनी सहमति, करीब 10 घंटे की वार्ता के बाद धरना किया समाप्त

जयपुर : नर्सिंग कार्मिक दीपक सुसाइड प्रकरण में सहमति बन गई है. करीब 10 घंटे की वार्ता के बाद धरना समाप्त किया गया. सांसद हनुमान बेनीवाल ने सांसद कोटे से 5 लाख देने की घोषणा की है. मृतक की पत्नी को संविदा पर नौकरी, पीएम आवास में जोड़ने समेत अन्य मांगों को लेकर पूरा करने की घोषणा की. 

पालनहार योजना से परिवार को जोड़ा जाएगा. प्रशासन आम सहमति बनाकर उचित मुआवजा पैकेज देने घोषणा करें. चिकित्सा शिक्षा आयुक्त बीएल गोयल, SMS मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉ.दीपक माहेश्वरी ने भी सहमति बनने की घोषणा की है. घोषणा के बाद आरोग्य पथ पर चल रहा धरना समाप्त हुआ. सहमति के बाद परिजनों को मृतक का पार्थिव शव सुपुर्द किया गया.

हालांकि इस पूरे मामले की दौरान पुलिस की कथित लाठीचार्ज को लेकर नर्सेज यूनियन में रोष है. सभी नर्सेज यूनियन ने SMS अस्पताल में आपातकालीन गेट मीटिंग बुलाई. कथित लाठीचार्ज करने वाले पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग करेंगे. मांगे पूरी नहीं होने पर बड़े आंदोलन की घोषणा कर सकते हैं. सांसद हनुमान बेनीवाल, मृतक के परिजन, अतिरिक्त प्राचार्य डॉ. RK जैन, अतिरिक्त अधीक्षक डॉ.प्रदीप शर्मा समेत अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे.