जाते मानसून ने भिगोया...15 जिलों में हल्की मध्यम बारिश, राजस्थान में 20 सितंबर तक रहेगा बारिश का दौर

जाते मानसून ने भिगोया...15 जिलों में हल्की मध्यम बारिश, राजस्थान में 20 सितंबर तक रहेगा बारिश का दौर

जयपुर : जाते मानसून ने सभी को भिगोया है. 15 जिलों में हल्की मध्यम बारिश दर्ज की गई है. अजमेर, नागौर, स.माधोपुर, करौली, दौसा, जयपुर में बदरा बरसे. बीते 24 घंटे में अजमेर में 4, स.माधोपुर में 3 इंच पानी बरसा. 

जयपुर, नागौर और दौसा में 2 से 2.5 इंच बारिश दर्ज की गई. मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिन हल्की-मध्यम बारिश होगी. आज जोधपुर, उदयपुर, अजमेर, जयपुर, कोटा,भरतपुर संभाग में अलर्ट है. दक्षिण-पूर्वी,पूर्वी राजस्थान में 20 सितंबर तक बारिश का  दौर रहेगा. 

प्रदेश के 17 जिलों में बारिश का 'येलो' अलर्ट जारी:
मौसम विभाग ने 17 जिलों में आज बारिश का 'येलो' अलर्ट जारी किया है. राजधानी जयपुर में मौसम साफ रहेगा, अभी किसी प्रकार का कोई अलर्ट नहीं है.