जयपुरः पंचायतीराज चुनाव-2026 को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग ने निर्देश दिए है. EVM की रेंडमाइजेशन प्रक्रिया के लिए विस्तृत दिशा-निर्देश जारी हुए. पहले चरण की रेंडमाइजेशन मतदान से 5-7 दिन पहले होगी,130% मशीनें आवंटित की जाएंगी. दूसरे,तीसरे और चौथे चरण के लिए भी मतदान से 5-7 दिन पहले रेंडमाइजेशन के निर्देश दिए गए है.
मतदान के बाद EVM को निर्धारित स्ट्रॉन्ग रूम में सुरक्षित रखने के निर्देश है. सभी चरणों की मतगणना एक ही दिन जिला स्तर पर कराई जाएगी. आयोग ने EVM की सुरक्षा, भंडारण, वितरण और मतगणना को लेकर निर्देश जारी किए.
इसके साथ ही इस चुनाव में वरिष्ठ नागरिक मतदाताओं को विशेष सुविधा देने को लेकर भी दिशा निर्देश जारी. वही मॉडल या आदर्श मतदान केंद्र बनाने को लेकर भी कलेक्टरों को दिशा निर्देश जारी किए है. राज्य निर्वाचन आयोग ने दिशा निर्देश जारी किए है.