नई दिल्ली : डोनाल्ड ट्रंप ने भारतीय चुनाव प्रणाली की तारीफ की है. अमेरिका में वोटर ID कार्ड अनिवार्य करने की मांग उठाई है. CEC ज्ञानेश कुमार से हुई हालिया बातचीत का जिक्र करते हुए कहा कि भारत में हर मतदाता के पास वैध फोटो आईडी होना जरूरी.
इस महीने की शुरुआत में भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त ने हमारे प्रशासन से पूछा कि आप बिना वैध फोटो आईडी के अमेरिका में चुनाव कैसे करवा सकते हैं? भारत के पिछले चुनाव में 64.6 करोड़ मतदाता थे. एक प्रतिशत से भी कम ने डाक से वोट डाला.
और हर मतदाता के पास वैध फोटो पहचान दस्तावेज होना जरूरी था. अब SAVE अमेरिका एक्ट को पास कराना जरूरी हो गया है. यह कानून अमेरिकी नागरिकों के लिए वोटर रजिस्ट्रेशन के समय नागरिकता का सबूत दिखाना अनिवार्य करेगा.