नई दिल्लीः अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मिडटर्म चुनाव में लगे झटके के बाद अपनी टीम में बड़ा फेरबदल करने का फैसला किया है. ट्रंप ने स्टीफन मिलर को नया चीफ ऑफ स्टाफ बनाने का ऐलान किया है. वहीं अब तक यह जिम्मेदारी संभाल रहीं सूजी वाइल्स को राजनीतिक ऑपरेशन की कमान सौंपी जाएगी.
बड़ी बात ये है कि ट्रंप ने यह बदलाव ऐसे समय में किया है, जब मिडटर्म चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी को कांग्रेस में बहुमत गंवाना पड़ा है. सूजी वाइल्स ट्रंप की सबसे लंबे समय तक साथ रहने वाली सलाहकारों में से एक रही हैं. वह व्हाइट हाउस की पहली महिला चीफ ऑफ स्टाफ भी थीं. लेकिन अब उन्हें राजनीतिक ऑपरेशन की जिम्मेदारी दी गई है.
मैं बदलाव करना चाहता थाः
ट्रंप ने कहा कि स्टीफन मिलर नए चीफ ऑफ स्टाफ होंगे और सूजी राजनीतिक ऑपरेशन में जाएंगी. मैं बदलाव करना चाहता था. सूजी ने शानदार काम किया है. स्टीफन भी बेहतरीन रहे हैं और हमें कुछ कदम उठाने होंगे. मुझे भरोसा है कि वह अच्छा काम करेंगे.
बतां दे कि डोनाल्ड ट्रंप की मुश्किलें बढ़ गई है. मिडटर्म चुनाव के नतीजों के बाद एक ओर उपराष्ट्रपति जेडी वेंस समेत रिपब्लिकन पार्टी के कई नेता ट्रंप की नीतियों का विरोध कर रहे हैं तो वहीं दूसरी ओर अब विपक्षी डेमोक्रेट पार्टी डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ महाभियोग लाने की तैयारी कर रही है. इस चुनावी झटके के बाद ट्रंप पर राजनीतिक दबाव बढ़ गया है.