Bikaner News: महाजन CHC में प्रसव के बाद बिगड़ी प्रसूता की तबीयत, मौत से क्षेत्र में हड़कंप

बीकानेर: महाजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रसव के बाद प्रसूता की तबीयत बिगड़ने के बाद प्रसूता की मौत हो गई है, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है. मृतका महाजन की निवासी है, घटना के बाद जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीण अस्पताल पहुंचे हैं. अस्पताल में मौके पर एक भी चिकित्सक नहीं होने का आरोप है.

अस्पताल में महज एक ANM मौजूद होने से ग्रामीणों में भारी आक्रोश है, दीपावली जैसे पर्व पर भी चिकित्सक नहीं होने को लेकर सवाल उठे हैं. आक्रोशित ग्रामीण अस्पताल परिसर में धरने पर बैठे हैं. मामले को लेकर अस्पताल प्रशासन के खिलाफ ग्रामीणों में रोष हैं. चिकित्सकों की व्यवस्था करने की मांग की जा रही है.

बीकानेर के महाजन से खबर
-महाजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रसव के बाद बिगड़ी प्रसूता की तबीयत
-तबीयत बिगड़ने के बाद प्रसूता की हुई मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप
-मृतका महाजन की निवासी, घटना के बाद अस्पताल पहुंचे जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीण
-अस्पताल में मौके पर एक भी चिकित्सक नहीं होने का आरोप
-अस्पताल में महज एक ANM मौजूद होने से ग्रामीणों में भारी आक्रोश
-दीपावली जैसे पर्व पर भी चिकित्सक नहीं होने को लेकर उठे सवाल
-आक्रोशित ग्रामीण अस्पताल परिसर में धरने पर बैठे
-मामले को लेकर अस्पताल प्रशासन के खिलाफ ग्रामीणों में रोष
-चिकित्सकों की व्यवस्था करने की मांग