CM भजनलाल शर्मा ने की जयपुर विकास प्राधिकरण के कार्यों की समीक्षा, जेएलएन मार्ग के प्रमुख स्थानों को सिग्नल फ्री बनाने के निर्देश

जयपुर : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जयपुर विकास प्राधिकरण के कार्यों की समीक्षा की. उन्होंने कहा कि वर्तमान के साथ भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखकर जयपुर विकसित हो. जयपुर को शहरी विकास के उत्कृष्ट मॉडल के रूप में विकसित करने के निर्देश दिए.

शहर में यातायात के बढ़ते दबाव को देखते हुए प्रभावी कार्य योजना बने. जेएलएन मार्ग के प्रमुख स्थानों को सिग्नल फ्री बनाने के निर्देश दिए. सुरक्षित और सुगम यातायात के लिए ट्रैफिक इम्प्रूवमेंट प्लान तैयार होगा. पैदल यात्रियों की सुरक्षित आवाजाही और पार्किंग व्यवस्था को प्राथमिकता मिले. 

मुख्य सचिव और अधिकारी फील्ड में जाकर मौका-मुआयना करेंगे. आधुनिक तकनीक और विश्वस्तरीय सुविधाओं से हाईटेक सिटी विकसित होगी. दिल्ली से जयपुर की निकटता से निवेश की नई संभावनाओं का लाभ उठाने पर जोर दिया.

बैठक में प्रमुख विकास परियोजनाओं की प्रगति, लंबित कार्यों के निस्तारण एवं आधारभूत सुविधाओं के विस्तार पर चर्चा करते हुए अधिकारियों को सभी कार्य निर्धारित समयसीमा में गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण करने के निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य है कि विकास की हर पहल आमजन की सुविधा और अपेक्षाओं पर केंद्रित हो तथा जयपुर आधुनिक शहरी विकास का उत्कृष्ट मॉडल बने.