नई दिल्लीः दिल्ली एयरपोर्ट पर ड्रग्स तस्करी का भंडाफोड़ हुआ है. IGI एयरपोर्ट पर कस्टम्स ने ड्रग्स तस्करी का बड़ा मामला पकड़ा है. फुकेट, थाईलैंड से दिल्ली पहुंचे यात्री को शक के आधार पर रोका गया. यात्री के बैग में कुछ नहीं मिला तो विमान की गहन तलाशी ली गई.
विमान की 12वीं पंक्ति की सीटों के नीचे 6 सीलबंद पैकेट मिले. पैकेटों में हाइड्रोपोनिक गांजा (मारिजुआना) बरामद हुआ. पूछताछ में यात्री ने खुद माना कि उसने ही पैकेट विमान में छिपाए थे. NDPS एक्ट के तहत आरोपी को गिरफ्तार कर ड्रग्स जब्त कर जांच शुरू की गई.