इथेनॉल सप्लाई 800 करोड़ लीटर के पार, जुलाई में कुल सप्लाई में ग्रेन बेस्ड इथेनॉल की हिस्सेदारी 76% रही

इथेनॉल सप्लाई 800 करोड़ लीटर के पार, जुलाई में कुल सप्लाई में ग्रेन बेस्ड इथेनॉल की हिस्सेदारी 76% रही

नई दिल्लीः इथेनॉल सप्लाई 800 करोड़ लीटर के पार पहुंच गई है. भारत में इथेनॉल की कुल सप्लाई 800 करोड़ लीटर के आंकड़े के पार पहुंची है. जुलाई में कुल सप्लाई में ग्रेन बेस्ड इथेनॉल की हिस्सेदारी 76% रही. जून में ग्रेन बेस्ड इथेनॉल की हिस्सेदारी 73% थी.    

जुलाई में ग्रेन बेस्ड इथेनॉल की सप्लाई करीब 71 करोड़ लीटर रही. मक्का और FCI के अतिरिक्त अनाज से करीब 30-30 करोड़ लीटर इथेनॉल की सप्लाई हुई. AIDA के मुताबिक, इथेनॉल ब्लेंडिंग में ग्रेन बेस्ड सप्लाई की भूमिका लगातार बढ़ रही है.