जयपुर: राजस्थान में मानसून की पहली अतिभारी बारिश दर्ज की गई. 24 घंटे के दौरान पाली के काना में 120 MM बारिश दर्ज की गई. उधर, पाली के ही देसूरी में 82 MM बारिश दर्ज की गई. कोटपूतली-बहरोड़ के विराटनगर में 72 MM और जालोर के भाद्राजून में 70 MM बारिश दर्ज की गई. प्रदेश में 124 स्थानों पर दर्ज बारिश हुई. राजस्थान में 74 स्थानों पर एक इंच से अधिक बारिश हुई. प्रदेश के पाली जिले में बारिश का जोर रहा.
प्रदेश में मानसून की पहली अतिभारी बारिश दर्ज:
-24 घंटे के दौरान पाली के काना में 120 MM बारिश दर्ज
-उधर, पाली के ही देसूरी में 82 MM बारिश दर्ज
-कोटपूतली-बहरोड़ के विराटनगर में 72 MMऔर
-जालोर के भाद्राजून में 70 MM बारिश दर्ज
-प्रदेश में 124 स्थानों पर दर्ज हुई बारिश
-प्रदेश में 74 स्थानों पर एक इंच से अधिक बारिश
-प्रदेश के पाली जिले में रहा बारिश का जोर
सोमवार को भी राजस्थान में हुई बारिश का आंकड़ा जारी किया गया था. 24 घंटे के दौरान हुई बारिश का आंकड़ा जारी किया था. जल संसाधन विभाग ने बारिश का आंकड़ा जारी किया था. रविवार को प्रदेश में पांच स्थान पर भारी बारिश दर्ज हुई थी.
रविवार को जयपुर के माधोराजपुरा में 82 और सांगानेर में 69 MM बारिश दर्ज हुई थी. सीकर के दांतारामगढ़ में 75 और सिरोही के पिंडवाड़ा में 70 MM बारिश दर्ज हुई थी. जयपुर जिले में बारिश का जोर रहा, 14 स्टेशनों पर बारिश दर्ज की गई थी. प्रदेश के 30 बांधों पर बारिश दर्ज की गई. आपको बता दें कि जयपुर के कई इलाकों में रविवार को बारिश हुई. बारिश की वजह से कई जगहों पर पानी भर गया.
बीसलपुर बांध के बहाव क्षेत्र में बह रही त्रिवेणी में पानी की आवक शुरू हो गई है. त्रिवेणी में चित्तौड़गढ़ और मांडलगढ़ के पानी की आवक शुरू हुई है. वर्तमान में 2.30 मीटर की ऊंचाई पर त्रिवेणी बह रही है. इसी ऊंचाई से त्रिवेणी बहती रही तो 72 घंटे के पानी भीतर बांध में पहुंचेगा. बीसलपुर बांध का वर्तमान जलस्तर 313.69 RL मीटर है.