नई दिल्लीः पायरेसी पर सरकार ने डिजिटल स्ट्राइक की है. सरकार ने पायरेसी पर शिकंजा कसते हुए टेलीग्राम से जवाब मांगा है. सरकार ने पायरेसी को लेकर टेलीग्राम को नोटिस जारी किया है. पायरेटेड फिल्में और OTT कंटेंट हटाने के सख्त निर्देश दिए है. 15 दिनों के भीतर कार्रवाई रिपोर्ट सौंपने को कहा गया है.
सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने टेलीग्राम से जवाब मांगा. फिल्म उद्योग, OTT और क्रिएटर्स की सुरक्षा के लिए सरकार ने बड़ा कदम उठाया है. डिजिटल पायरेसी पर केंद्र सरकार ने कड़ा रुख अपनाया है.