रेवाड़ी में स्कॉर्पियो और ट्रक की आमने-सामने भीषण टक्कर, एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत

रेवाड़ी में स्कॉर्पियो और ट्रक की आमने-सामने भीषण टक्कर, एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत

हरियाणा: हरियाणा के रेवाड़ी में स्कॉर्पियो और ट्रक की आमने-सामने भीषण टक्कर हुई. सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हुई. पति-पत्नी और इकलौते बेटे ने जान गंवाई. सीकर में बेटे का एडमिशन कराने परिवार गया था. वापस लौटते समय दर्दनाक हादसा हुआ. जैसलमेर नेशनल हाईवे NH-11 पर देर रात की घटना बताई जा रही है.

आपको बता दें कि जैसलमेर नेशनल हाईवे-11 पर धामलावास आईटीआई के पास रात करीब डेढ़ बजे स्कॉर्पियो और ट्रक के बीच आमने-सामने हुई भीषण टक्कर में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई. हादसा इतना भयावह था कि स्कॉर्पियो के परखच्चे उड़ गए और वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार और अफरा-तफरी का माहौल बन गया.

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कॉर्पियो बुरी तरह पिचक गई. वाहन का अगला हिस्सा पूरी तरह ट्रक में समा गया, जिससे अंदर बैठे लोगों के बाहर निकलने का कोई मौका नहीं मिल पाया. हादसे के तुरंत बाद राहगीरों ने पुलिस और आपातकालीन सेवाओं को सूचना दी.