जयपुर: राजस्थान में मानसून के बीच गर्मी ने 10 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया. बाड़मेर में सितंबर में 42.4 डिग्री रिकॉर्ड पारा पहुंचा. जैसलमेर, जोधपुर और बीकानेर में भी सामान्य से 5 डिग्री ज्यादा गर्मी है.
जोधपुर में 40.6 डिग्री के साथ 2016 के बाद सितंबर का सबसे ज्यादा तापमान है. उदयपुर में 2017 के बाद सितंबर में सर्वाधिक 36 डिग्री तापमान दर्ज किया. पश्चिमी जिलों में तेज गर्म हवाओं से गर्मी बढ़ गई. अगले 3-4 दिन प्रदेश में तेज गर्मी रहने का अनुमान है.
राजस्थान में मानसून के बीच गर्मी ने तोड़ा 10 साल का रिकॉर्ड:
-बाड़मेर में सितंबर में 42.4 डिग्री पहुंचा रिकॉर्ड पारा
-जैसलमेर, जोधपुर और बीकानेर में भी सामान्य से 5 डिग्री ज्यादा गर्मी
-जोधपुर में 40.6 डिग्री के साथ 2016 के बाद सितंबर का सबसे ज्यादा तापमान
-उदयपुर में 2017 के बाद सितंबर में सर्वाधिक 36 डिग्री तापमान दर्ज
-पश्चिमी जिलों में तेज गर्म हवाओं से बढ़ी गर्मी
-अगले 3-4 दिन प्रदेश में तेज गर्मी रहने का अनुमान