बाड़मेर में भीषण सड़क हादसा, कार बाइक के बीच में जोरदार भिड़ंत... दो युवकों की दर्दनाक मौत

बाड़मेर में भीषण सड़क हादसा, कार बाइक के बीच में जोरदार भिड़ंत... दो युवकों की दर्दनाक मौत

बाड़मेर: बाड़मेर में भीषण सड़क हादसा हुआ है. कार बाइक के बीच में जोरदार भिड़ंत हो गई. हादसे में दो युवकों की दर्दनाक मौत हुई है. ग्रामीण थाना क्षेत्र के भाड़खा के पास घटना हुई. गुजरात निवासी 4 युवक घूमने जैसलमेर आए थे. वापस लौटते समय भाड़खा के पास कार बाइक से टकरा गई. 

हादसे में दो युवकों की मौत हो गई है. बाइक सवार तिरसिंगड़ी निवासी तोगाराम की मौत हुई. वहीं गुजरात के सूरत निवासी कार सवार राहुल की भी मौत हुई. सूचना पर ग्रामीण पुलिस मौके पर पहुंची. दोनों के शव जिला अस्पताल स्थित मोर्चरी में रखवाए.