चूरूः चूरू के सुजानगढ़ में भीषण सड़क हादसा हुआ है. बोबासर पुलिया पर टेंपो ट्रेवलर की ट्रेलर से जोरदार टक्कर हो गई. हादसे में 3 महिलाओं की दर्दनाक मौत हुई. टेंपो ट्रेवलर में 17 लोग सवार थे, जिसमें से 13 घायल हुए है.
बताया जा रहा है कि घायल व मृतक कोलकाता के निवासी थे. सभी सालासर बालाजी के दर्शन कर पुष्कर जा रहे थे. इसी दौरान बीच रास्ते में ये हादसा हो गया. सूचना पर SDM ओमप्रकाश वर्मा, DYSP दरजाराम सहित पुलिस जाब्ता मौके पर पहुंचा है.