जैसलमेर: जैसलमेर में सोनू-पारेवर के बीच भीषण सड़क हादसा हुआ. तनोट दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की कार ट्रैक्टर-ट्रॉली में घुस गई. हादसा इतना भयावह कि कार ट्रॉली के अंदर तक जा घुसी.
दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हुई. 4 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए. एक महिला की हालत चिंताजनक, जोधपुर रैफर किया. सभी श्रद्धालु बीकानेर के नोखा मंडी क्षेत्र के बताए जा रहे है. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मची. पीछे से आ रहे वीरेंद्र सिंह सोलंकी फरिश्ता बने.
वीरेंद्र सिंह सोलंकी ने तत्काल गाड़ी रोककर बचाव कार्य शुरू किया. स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को कार से बाहर निकाला गया. सभी घायलों को तुरंत राजकीय जवाहर अस्पताल पहुंचाया गया. अस्पताल में घायलों का उपचार जारी है. चिकित्सकों ने एक व्यक्ति को मृत घोषित किया. सूचना पर पुलिस पहुंची. हादसे के कारणों की जांच शुरू हुई.