सिरोहीः सिरोही के रेवदर में भीषण सड़क हादसा हुआ है. दो ट्रोलरों में भिड़ंत के बाद आग लग गई. हादसे के बाद एक ट्रेलर के केबिन में फंसने से चालक मुकेश कुमार जिंदा जल गया. टांक निवासी मुकेश कुमार के रूप में चालक की पहचान हुई है. पुलिस ने ट्रेलर से चालक के कंकाल को बाहर निकाला.
जिसके बाद अनादरा अस्पताल में कंकाल रखवाया गया. सीआई कमलेश गहलोत ने देर रात तक पूरी व्यवस्था संभाली. प्रथम दृष्टया हादसे का कारण ओवरटेक बताया जा रहा है. हादसे के बाद पुलिस ने परिजनों को सूचना दी. अनादरा थाने के सिरोडी के पास देर रात हादसा हुआ था.