Weather Alert: उदयपुर समेत इन जिलों में भारी बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

मानसून में बारिश के जारी दौर के बीच मौसम विभाग ने ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है. बीकानेर,जैसलमेर,श्रीगंगानगर,हनुमानगढ़, नागौर, उदयपुर जिले में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने साथ ही एक दो दौर भारी बारिश के होने की संभावना जताई गई है. 
विस्तार में

जयपुरः मानसून में बारिश के जारी दौर के बीच मौसम विभाग ने ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है. बीकानेर,जैसलमेर,श्रीगंगानगर,हनुमानगढ़, नागौर, उदयपुर जिले में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने साथ ही एक दो दौर भारी बारिश के होने की संभावना जताई गई है. 

वहीं जयपुर, दौसा, अलवर, भरतपुर, धौलपुर, करौली, सवाई माधोपुर, टोंक, बूंदी, बारां, कोटा, झालावाड़ झुंझुनूं, चूरू, सीकर, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, राजसमंद, सिरोही में येलो अलर्ट जारी किया है. मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है.