नई दिल्ली : थियेटर कमांड की तैयारी शुरू हो गई हैं. CDS बनते ही जनरल एनएस राजा सुब्रमणि ने तैयारी शुरू की है. 5 ताकतवर देशों में भारत शामिल होगा. पहले CDS जनरल बिपिन रावत के समय में इसकी चर्चा शुरू हुई थी.
अब बहुत जल्द भारत उन 5 ताकतवर देशों में शामिल हो सकता है. जिनकी तीनों सेनाएं थियेटर कमांड के ढांचे के तहत संचालित होती हैं. जंग के दौरान तीनों सेनाओं में बेहतर तालमेल बनाने में आसानी होगी.
CDS सुब्रमणि इसी महीने के आखिर में रक्षा मंत्री से मुलाकात कर सकते हैं. थियेटर कमांड की मंजूरी के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात संभव है. बता दें कि इस समय अमेरिका, चीन, रूस. यूनाइटेड किंगडम, फ्रांस की सेनाएं थियेटर कमांड के तहत ही संचालित होती हैं.