जयपुर: तबादलों के आखिरी दौर में बीजेपी प्रदेश मुख्यालय भी जूझता हुआ नजर आया. प्रदेश मुख्यालय को 25 हजार से अधिक प्रार्थना प्राप्त हुए इनमें से 17 हजार के लगभग सम्बन्धित विभागों को भेज दिए गए है.यहीं कारण है बीजेपी संगठन ने अपनी सरकार से ट्रांसफर पॉलिसी बनाने की मांग कर डाली.थर्ड ग्रेड टीचर्स तबादले की मांग भी उठी हैं.
राजस्थान में सालों से तबादला अपने आप में एक सियासी विज्ञान हैं.ना इससे दूर होते हुए बनता हैं और ना पास होते हुए.जो भी दल सत्ता में होता है उसके कार्यकर्ता तबादला सीजन की बाट जोहते हुए नज़र आते हैं, लेकिन इस बार तबादलों के प्रार्थना पत्रों की बीजेपी प्रदेश मुख्यालय में बाढ़ ही आ गई.25 हजार से अधिक तबादलों को लेकर प्रार्थना पत्र आ चुके है.इनमें 17हजार के करीब सम्बन्धित विभागों को भेजे जा चुके.बीजेपी प्रदेश महामंत्री कैलाश मेघवाल को बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने तबादलों की स्क्रूटिग का काम सौंपा गया.
मौजूदा तबादलों के हाल के कारण ट्रांसफर पॉलिसी की भी मांग उठी है.उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, आंध्र प्रदेश, केरल और कर्नाटक सहित कई राज्यों में तबादलों के लिए स्पष्ट नीति लागू है, जबकि राजस्थान में वर्षों से तबादला पॉलिसी की मांग उठी हैं.
बहरहाल बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के निर्देशों के अनुसार बीजेपी के पदाधिकारी सूचियों को सम्बंधित महकमों को भेज रहे.इतना ही नहीं खुद जाकर मंत्रियों के हाथों में तबादला सूचियों को लेकर थमा रहे हैं.