नई दिल्ली: भारत को जल्द LCA Mk-1A मिलेगा. दिसंबर से डिलीवरी शुरू होने की उम्मीद जताई है. HAL ने दिसंबर से भारतीय वायुसेना को LCA Mk-1A सौंपने की उम्मीद जताई है. रडार से जुड़ी दिक्कतों और हथियारों के इंटीग्रेशन पर अंतिम काम जारी है.
एक महीने में बाकी तकनीकी दिक्कतें दूर होने की उम्मीद है. HAL को वित्त वर्ष 2026-27 में करीब 10 फाइटर जेट सौंपने की उम्मीद है. 180 LCA Mk-1A के लिए भारतीय वायुसेना ने दिया है करीब 1.1 लाख करोड़ का ऑर्डर है. HAL के मुताबिक अब तक 25 Mk-1A एयरक्राफ्ट बनकर तैयार है.
GE Aerospace से 10 इंजन मिलने की भी जानकारी दी. LCA Mk-1A में हवा में ईंधन भरने की क्षमता तो कई तरह के हथियार ले जाने में भी सक्षम है. Mk-1A की अधिकतम रफ्तार करीब 2205 किलोमीटर प्रति घंटे बताई गई.