नई दिल्लीः ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई ने कसम खाई है. पिता अली खामेनेई के अंतिम संस्कार के बाद कसम खाई. सुप्रीम लीडर मोजतबा ने पहले सार्वजनिक संबोधन में पिता अयातुल्ला खामेनेई की मौत का बदला लेने की कसम खाई. सोशल मीडिया संदेश में मारे गए शहीदों के खून का बदला लेने का संकल्प लिया है.
इधर मोजतबा खामेनेई की कसम के बाद ट्रंप ने दावा किया है ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा कि ईरान ने मेरी हत्या का प्रयास किया तो 1000 लोडेड मिसाइलें ईरान को तबाह कर देंगी. अमेरिका की 1000 मिसाइलें लॉक्ड और लोडेड हैं. हालांकि पेंटागन ने ट्रंप की पोस्ट में बताई सैन्य तैयारी पर टिप्पणी से इनकार किया.