जयपुर में ACB की बड़ी कार्रवाई, EPFO का प्रवर्तन अधिकारी 1 लाख की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

जयपुरः जयपुर ACB ने बड़ी कार्रवाई की है. कर्मचारी भविष्य निधि संगठन का प्रवर्तन अधिकारी गिरफ्तार किया गया है. 1 लाख की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है. आरोपी सोनू मौर्य ने परिवादी से 2 लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी. 

फर्म के कर्मचारियों का PF जमा नहीं कराने पर FIR दर्ज नहीं करने और बैंक खाते फ्रीज नहीं करने की एवज में रिश्वत मांगी थी. रिश्वत मांग का सत्यापन होने के बाद ACB ने जाल बिछाया है. फर्म के CA की मौजूदगी में सह-परिवादी से लिए 1 लाख रुपये.    

ACB टीम ने रिश्वत राशि बरामद कर आरोपी को मौके पर दबोचा है. ACB DIG ओमप्रकाश मीणा के सुपरविजन में ट्रैप कार्रवाई हुई. ASP मनोज कुमार गुप्ता के नेतृत्व में जयपुर नगर चतुर्थ चौकी की कार्रवाई. मामले में अन्य व्यक्तियों की भूमिका को लेकर भी पूछताछ जारी है.