आम आदमी पर बढ़ा महंगाई का बोझ ! CNG के दामों में फिर बढ़ोतरी, 2 महीने में तीसरी बार महंगी हुई गैस

राजधानी जयपुर में आमजन को महंगाई का एक और झटका लगा है. टोरेंट कंपनी ने रविवार से CNG के दामों में 2 रुपए प्रति किलो की बढ़ोतरी कर दी है. अब जयपुर में CNG 101.50 रुपए के बजाय 103.50 रुपए प्रति किलो मिलेगी. पिछले दो महीने में कंपनी ने तीसरी बार CNG के दाम बढ़ाए हैं.
विस्तार में

जयपुर: राजधानी जयपुर में आमजन को महंगाई का एक और झटका लगा है. टोरेंट कंपनी ने रविवार से CNG के दामों में 2 रुपए प्रति किलो की बढ़ोतरी कर दी है. अब जयपुर में CNG 101.50 रुपए के बजाय 103.50 रुपए प्रति किलो मिलेगी. पिछले दो महीने में कंपनी ने तीसरी बार CNG के दाम बढ़ाए हैं.

इससे पहले कंपनी ने 6 अक्टूबर और 1 नवंबर को भी CNG की कीमतों में 2-2 रुपए प्रति किलो की बढ़ोतरी की थी. ऐसे में पिछले दो महीने में CNG कुल 6 रुपए प्रति किलो महंगी हो चुकी है. लगातार बढ़ती कीमतों से CNG वाहन चालकों पर आर्थिक बोझ बढ़ गया है.

प्रदेश के कई शहरों में बढ़े CNG के दाम:
कीमतों में बढ़ोतरी का असर जयपुर सहित अलवर, नीमराणा, कोटा, बारां, धौलपुर और रावतभाटा में भी देखने को मिलेगा. कोटा, रावतभाटा और बारां में CNG की कीमतें 105 से 106 रुपए प्रति किलो तक पहुंच गई हैं. लगातार बढ़ रही CNG की कीमतों से निजी वाहन चालकों के साथ-साथ व्यावसायिक वाहन संचालकों की जेब पर भी अतिरिक्त भार पड़ेगा.