राजस्थान में सर्दी का असर बरकरार, फतेहपुर में 6 डिग्री पहुंचा पारा, जानें आगामी दिनों में कैसा रहेगा मौसम ?

प्रतीकात्मक फोटो

प्रतीकात्मक फोटो

राजस्थान में सर्दी का असर बरकरार है. प्रदेश के 10 से ज्यादा जिलों में रात का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया है. फतेहपुर में सबसे कम 6 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया. वहीं सीकर में 6.2 डिग्री और नागौर में 7.2 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया गया है.
विस्तार में

जयपुर: राजस्थान में सर्दी का असर बरकरार है. प्रदेश के 10 से ज्यादा जिलों में रात का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया है. फतेहपुर में सबसे कम 6 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया. वहीं सीकर में 6.2 डिग्री और नागौर में 7.2 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया गया है.

जयपुर और भरतपुर संभाग में बादल छाने से सर्दी के असर में कुछ कमी देखने को मिली है. दूसरी ओर पश्चिमी राजस्थान में दिन के समय तेज धूप का असर बना हुआ है. बाड़मेर में सर्वाधिक 31.4 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया. वहीं श्रीगंगानगर, जैसलमेर, पाली और जोधपुर में भी दिन का तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा.

अगले एक सप्ताह तक साफ रहेगा मौसम:
मौसम विभाग के अनुसार आगामी एक सप्ताह तक प्रदेश में मौसम साफ रहने की संभावना है. ठंडी उत्तरी हवाओं का असर कम होने से रात की सर्दी में मामूली कमी आ सकती है. वहीं पश्चिमी राजस्थान में तेज धूप के चलते दिन के तापमान में मामूली बढ़ोतरी होने की संभावना है. ऐसे में आगामी दिनों में प्रदेशवासियों को सर्दी से कुछ राहत मिल सकती है.