Jaipur Nagar Nigam Elections 2026 : BJP ने चुनावी मैदान में उतारे ये प्रत्याशी ! जानिए आपके वार्ड में कौन है पार्टी का उम्मीदवार

Jaipur Nagar Nigam Elections 2026 : BJP ने चुनावी मैदान में उतारे ये प्रत्याशी !  जानिए आपके वार्ड में कौन है पार्टी का उम्मीदवार

जयपुर: जयपुर नगर निगम चुनाव के लिए बीजेपी के प्रत्याशियों के टिकट फाइनल किए गए. सभी 150 वार्डों में भाजपा के टिकट फाइनल हुए. देर रात तक टिकट चयन को लेकर लंबी कवायद चली. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा पूरे समय मौजूद रहे. करीब 3.30 बजे तक टिकट चयन पर जयपुर के नेताओं के बीच कसरत चली. हालांकि अधिकृत तौर पर प्रत्याशियों की सूची जारी नहीं हुई है, लेकिन जिन्हें बनाना हैं उम्मीदवार उन्हें फोन से सूचना दी जा रही है.

जयपुर नगर निगम, बीजेपी के टिकट:  
-वार्ड 12-राजेंद्र करोड़ीया, 
-वार्ड 38-गणेश नारायण जाट को टिकट
-वार्ड 39- भंवर लील, 
-वार्ड 41-दयाल सिंह भाकर को टिकट
-वार्ड 42-अशोक रावतानी, 
-वार्ड 43-शैलेंद्र भार्गव को टिकट
-वार्ड 44-नवीन भंडारी
-वार्ड 45-जसवंत बैरवा को टिकट
-वार्ड 47-दीपा नाथावत
-वार्ड 48-सिद्धार्थ तोंदवाल को टिकट
-वार्ड 49-मुकेश शर्मा काका
-वार्ड 50-प्रहलाद चावला को टिकट
-वार्ड 51-महेंद्र छीपा
-वार्ड 52-पूरण माली को टिकट
-वार्ड 54-कमल किशोर शर्मा
-वार्ड 56-रेखा सैनी को टिकट
-वार्ड 57-गिर्राज शर्मा मदाऊ
-वार्ड 58-सरोज वर्मा को टिकट
-वार्ड 104-ज्ञानचन्द्र खंडेलवाल
-वार्ड 105-राजवीर को टिकट
-वार्ड 106-चंद्रप्रकाश नामा
-वार्ड 107-अनुराधा माहेश्वरी को टिकट
-वार्ड 110-ज्योति खंडेलवाल,वार्ड 112
-सुनील कोठारी को टिकट
-वार्ड 121-नीरज अग्रवाल को टिकट

आपको बता दें कि जयपुर नगर निगम चुनाव के लिए बीजेपी ने टिकट घोषित किए. महिला मोर्चों की प्रदेश उपाध्यक्ष अनुराधा माहेश्वरी को वार्ड 107 से टिकट मिला. भवानी सिंह राजावत वार्ड 89 से प्रत्याशी बनाया. धीरज पांड्य को वार्ड 88 से टिकट मिला. भाजपा के पूर्व प्रदेश मंत्री रणजीत सोडाला की पत्नी सरोज कंवर को वार्ड 99 से उम्मीदवार बनाया.  
वार्ड 91 से बीजेपी ने विनोद यादव को टिकट दिया. वार्ड 97 से बीजेपी ने शशि प्रकाश शर्मा को प्रत्याशी बनाया.

आदर्श नगर से बीजेपी के टिकट:
वार्ड 121 नीरज अग्रवाल को टिकट दिया. नीरज पहले से ही पार्षद हैं. कांग्रेस से बीजेपी में आए हैं. वार्ड 122 घनश्याम चंदलानी को टिकट दिया. वार्ड 123 पूनम मेहता पत्नी आशीष मेहता को टिकट दिया. वार्ड 120 श्याम सैनी को टिकट दिया. वार्ड 118 से विकास कोठारी को टिकट दिया. वार्ड 127 से आलोक बालाहेडी को टिकट दिया. वार्ड 22 से वीरेंद्र सिंह शेखावत को टिकट दिया.वार्ड 21 से अजय चौहान को टिकट दिया. वार्ड 17 से सुमेर सिंह जोधा को टिकट दिया. वार्ड 46 से शिवकांता पांडे भाजपा उमीदवार है. शिवकांता बीजेपी नेता मनोज पांडे की पत्नी हैं. वार्ड 49 मुकेश शर्मा काका प्रत्याशी है.