अपहरण कर फिरौती मांगने के मामले में जयपुर पुलिस को बड़ी कामयाबी, तीन आरोपी गिरफ्तार

जयपुर में युवक का अपहरण कर पिता से फिरौती मांगने के मामले का पर्दाफाश हो गया है. बदमाशों ने पिता से पांच लाख रुपए फिरौती मांगी साथ ही 73 हजार रुपए ऑनलाइन ट्रांसफर करवाए. मामला सामने आते ही DCP पूर्व कावेन्द्र सागर त्वरित एक्शन ने लिया. और बदमाशों के गिरफ्तारी के लिए स्पेशल टीम का गठन किया गया है. जिसके कुछ ही समय में पुलिस टीम ने तीन बदमाश को दबोच लिया है. 
विस्तार में

जयपुरः जयपुर में युवक का अपहरण कर पिता से फिरौती मांगने के मामले का पर्दाफाश हो गया है. बदमाशों ने पिता से पांच लाख रुपए फिरौती मांगी साथ ही 73 हजार रुपए ऑनलाइन ट्रांसफर करवाए. मामला सामने आते ही DCP पूर्व कावेन्द्र सागर त्वरित एक्शन ने लिया. और बदमाशों के गिरफ्तारी के लिए स्पेशल टीम का गठन किया गया है. जिसके कुछ ही समय में पुलिस टीम ने तीन बदमाश को दबोच लिया है. 

बता दें कि एयरपोर्ट थाना इलाके में घटना हुई थी. मामले में पुलिस ने इरफान अहमद,मोहम्मद आमिर और राहिल खान को गिरफ्तार किया है. अब एयरपोर्ट थाना पुलिस बदमाशों से पूछताछ कर रही है. ऐसे में माना जा रहा है कि जांच में और भी कुछ सामने निकलकर सामने आ सकता है.