जयपुरः राज्य निर्वाचन आयोग ने पंचायत चुनाव को लेकर अहम निर्देश दिए है. पंचायत चुनाव में MPSV/MPMV मशीनों के इस्तेमाल को लेकर दिशा-निर्देश जारी किए गए है. कंट्रोल यूनिट में लगी SDMM/DMM का क्रमांक E-SUCHI सॉफ्टवेयर में दर्ज होगा. पीठासीन अधिकारी की डायरी और प्रश्न-14 में भी SDMM/DMM नंबर दर्ज करना होगा.
मशीन की पहचान संख्या भी कंट्रोल यूनिट के क्रमांक के साथ दर्ज होगी. पंचायत चुनाव में मशीनों की सुरक्षा और पहचान को लेकर आयोग सख्त है. ECIL की MPSV/MPMV मशीनों की कमीशनिंग के दौरान SDMM/DMM नंबर दर्ज होंगे. जिला परिषद व पंचायत समिति सदस्यों के लिए अलग-अलग रंग के एड्रेस टैग लगाए जाएंगे.
रिजल्ट सेक्शन सील करते समय भी एड्रेस टैग का इस्तेमाल होगा:
मतदान के बाद रिजल्ट सेक्शन सील करते समय भी एड्रेस टैग का इस्तेमाल होगा. राज्य निर्वाचन आयोग ने 28 सितंबर को निर्देश जारी किए. पंचायत चुनाव में SDMM/DMM के नंबर दर्ज करने की पूरी प्रक्रिया तय. जिला निर्वाचन अधिकारियों को निर्देशों की पालना सुनिश्चित करने के आदेश है.