खैरथल: खैरथल जिले के मुण्डावर में बड़ा हादसा हुआ. अचानक विद्युत लाइन टूटकर गिरने से अफरा-तफरी मची. 11 केवी बिजली लाइन टूटकर बाइक सवार पर गिर गई. हादसे में युवक की दर्दनाक मौत हुई.
चिरुणी नदी क्षेत्र में करंट की चपेट में आने से योगेश की मौत हुई. हादसे में बाइक भी जलकर खाक हुई. सूचना मिलते ही मुण्डावर थाना पुलिस मौके पर पहुंची. हादसे के बाद ग्रामीणों और परिजनों में भारी आक्रोश है.
आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने शव लेने से इनकार किया. विद्युत विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग पर ग्रामीण अड़े हैं. मौके पर मुंडावर SHO मोहर सिंह मीणा सहित पुलिस और प्रशासन मौजूद है.
खैरथल जिले के मुण्डावर में बड़ा हादसा:
-अचानक विद्युत लाइन टूटकर गिरने से मची अफरा-तफरी
-11 केवी बिजली लाइन टूटकर बाइक सवार पर गिरी
-हादसे में युवक की दर्दनाक मौत
-चिरुणी नदी क्षेत्र में करंट की चपेट में आने से योगेश की मौत
-हादसे में बाइक भी जलकर हुई खाक
-सूचना मिलते ही मुण्डावर थाना पुलिस पहुंची मौके पर
-हादसे के बाद ग्रामीणों और परिजनों में भारी आक्रोश
-आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने शव लेने से किया इनकार
-विद्युत विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़े ग्रामीण
-मौके पर मुंडावर SHO मोहर सिंह मीणा सहित पुलिस और प्रशासन मौजूद