नई दिल्लीः बॉलीवुड अभिनेत्री कियारा आडवाणी अपनी खूबसूरती और शानदार अभिनय के लिए जानी जाती हैं. मूवीज में अपने अलग-अलग किरदारों से दर्शकों का दिल जीतने वाली कियारा अपने बोल्ड अंदाज को लेकर भी सुर्खियों में रहती हैं. अब अभिनेत्री के इंटीमेट सीन को लेकर एक बार फिर चर्चा हो रही है. आपको बता दें कि कियारा आडवाणी ने साउथ सुपरस्टार यश के साथ फिल्म 'टॉक्सिक' में कई रोमांटिक और इंटीमेट सीन दिए थे. इन सीन्स को लेकर अभिनेत्री को सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया गया था. अब कियारा ने करण जौहर के चैट शो 'कॉफी विद करण' में इस मुद्दे पर खुलकर बात की है. साथ ही बताया कि उनके पति सिद्धार्थ मल्होत्रा की इस पर क्या प्रतिक्रिया थी.
इंटीमेट सीन्स पर क्या बोले सिद्धार्थ?
कियारा आडवाणी ने बताया कि यश के साथ उनके रोमांटिक सीन्स को लेकर सिद्धार्थ मल्होत्रा को कोई परेशानी नहीं हुई. अभिनेत्री के अनुसार, इन सीन्स को लेकर दोनों के बीच कभी कोई विवाद नहीं हुआ और न ही सिद्धार्थ ने इस मुद्दे पर उनसे कोई सवाल किया.
ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब
कियारा ने सोशल मीडिया पर हुई ट्रोलिंग को लेकर भी अपनी बात रखी. उन्होंने कहा कि फिल्म इंडस्ट्री में महिला कलाकारों को अक्सर इस तरह के दोहरे रवैये का सामना करना पड़ता है. यश भी शादीशुदा हैं और दो बच्चों के पिता हैं, लेकिन इंटीमेट सीन्स को लेकर निशाने पर सिर्फ कियारा को लिया गया. अभिनेत्री ने कहा कि उन्हें अपने काम को लेकर किसी को सफाई देने की जरूरत महसूस नहीं हुई.
'टॉक्सिक' में दिखा कियारा का बोल्ड अंदाज
गीतू मोहनदास के निर्देशन में बनी फिल्म 'टॉक्सिक' में यश और कियारा की रोमांटिक केमिस्ट्री काफी चर्चा में रही थी. खासतौर पर फिल्म के गाने 'तबाही' में दोनों के इंटीमेट सीन्स ने सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरी थीं. फिल्म में यश और कियारा के अलावा नयनतारा, तारा सुतारिया, हुमा कुरैशी और रुक्मिणी वसंत भी अहम भूमिकाओं में नजर आई थीं.
दूसरी बार मां बनने वाली हैं कियारा
पर्सनल लाइफ की बात करें तो कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा जल्द ही दूसरी बार माता-पिता बनने वाले हैं. अभिनेत्री ने कुछ समय पहले अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी की जानकारी साझा की थी. हाल ही में करण जौहर के शो में भी कियारा अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आईं.