जयपुरः नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि भाजपा ने इस देश के लोकतंत्र को कमजोर करने का काम किया है. राहुल गांधी के सभी आरोप सच साबित हुए. चुनाव आयोग के निर्णय, सर्वसम्मति से या बहुमत के आधार पर होने चाहिए, लेकिन ऐसा नहीं हो रहा.
दो चुनाव आयुक्तों द्वारा 14-14 बार इसकी शिकायत की गई है. फॉर्म-6 में जो बदलाव किए गए हैं, वो किसी से छिपा नहीं है. जब हम चुनाव लड़ते हैं तो परिणाम में 2-4% का ही अंतर होता है. अगर इस प्रकार से बेईमानी की जाए तो सत्ता तो वे हथिया ही लेंगे. भाजपा साजिश रचे लेकिन वे अपने मंसूबों में कभी कामयाब नहीं होंगे.