जयपुर: पीएम मोदी के 12 साल बेमिसाल के कार्यक्रमों के तहत बीजेपी का विशेष जनसंपर्क अभियान जारी है. बीजेपी सत्ता संगठन मिलकर अभियान में जुटे हैं. इसी कड़ी में जन प्रतिनिधियों को अपने अपने क्षेत्रों में लक्ष्य निर्धारित किया था. लेकिन कई जनप्रतिनिधि लक्ष्य प्राप्त नहीं कर पाए और सरल एप की पकड़ में आ गए.
BJP ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने विशेष जनसंपर्क अभियान का शुरू किया गया. सत्ता और संगठन दोनों की अभियान को आगे लेकर जाने की जिम्मेदारी तय की गई. बड़े राजनीतिक कार्यक्रम के रूप में अभियान लॉन्च तो किया था, लेकिन इसको लेकर जनप्रतिनिधियों की उदासीनता अब पार्टी के भीतर चर्चा का विषय बन गई है. तीन रिमाइंडर, दो बार डेडलाइन बढ़ाई गई, बावजूद इसके सांसदों, विधायकों और प्रत्याशियों को अपने-अपने क्षेत्रों में व्यापक जनसंपर्क का लक्ष्य दिया, लेकिन 25 लोकसभा सांसदों में से 14 और 200 विधानसभा क्षेत्रों से 70 विधायक और प्रत्याशियों ने ही इस अभियान में अपेक्षित भागीदारी नहीं दिखी. सरल एप ने जन प्रतिनिधियों की कार्यकुशलता को पकड़ लिया..महामंत्री भूपेंद्र सिंह ने बताया कि पार्टी की ओर से जो अभियान शुरू किया गया था उसमें 70 से ज्यादा विधायकों और 14 से अधिक सांसदों ने 25 जून तक सरल ऐप पर अपना अपडेट दे दिया है, बाकी जनपद निधि से भी कहा गया है कि वह जल्द से जल्द अपनी अपडेट डालें.
--- संभाग वार जनप्रतिनिधियों का आकलन ---
- अभियान में सबसे कम रुझान भरतपुर संभाग से है, जहां से सिर्फ 1 विधायक ने जनसंपर्क किया हैं
- इसके बाद कोटा संभाग है, जहां तीन विधायकों ने जनसंपर्क किया
- इसके बाद अजमेर, बीकानेर , जोधपुर और उदयपुर से अपेक्षाकृत ठीक है
- मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा, उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी जनसंपर्क अभियान किया
संगठन के विशेष जनसंपर्क अभियान में कई क्षेत्रों से अपेक्षित सक्रियता नहीं दिख रही है. अभियान के आंकड़ों में भरतपुर संभाग सबसे पीछे नजर आया, जहां से केवल एक विधायक ने जनसंपर्क कार्यक्रम में भाग लिया. इसके बाद कोटा संभाग का स्थान रहा, जहां केवल तीन विधायकों ने अभियान में सक्रियता दिखाई. अजमेर, बीकानेर, जोधपुर और उदयपुर संभागों में स्थिति अपेक्षाकृत बेहतर रही और जयपुर संभाग के जनप्रतिनिधियों की भागीदारी अधिक दर्ज की गई.
केंद्र और राज्य की योजनाओं का प्रचार प्रसार, योजनाओं की वस्तु स्थिति की जानकारी, एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौध रोपण और अलग-अलग क्षेत्र के प्रबुद्ध जनों को भारतीय से जोड़ने का लक्ष्य दिया गया था. जिन जनप्रतिनिधि ने अभी अपना जनसंपर्क नहीं किया है उन्हें जल्दी से पूरा करके कर फोटो सरल एप पर अपलोड करने के लिए कहा जा रहा है. जल्द ही अच्छी रिपोर्ट देखने को मिलेगी.