जयपुरः निकाय और पंचायत राज चुनावों की लॉटरी ने सियासत को गरमा दिया हैं. शहरी निकायों में बीजेपी खुद को मजबूत मान रही वही पंचायतों में मुकाबला. लॉटरी खुलते ही बीजेपी ने अपना आकलन कर लिया हैं. कहां मजबूत है और कहां मुकाबला. शहरी क्षेत्रों में बीजेपी खुद को मजबूत मान रही हैं. खासतौर से नगर निगमों में इनमें प्रमुख हैं. जयपुर, अजमेर, उदयपुर, कोटा, भीलवाड़ा और पाली को बीजेपी सर्वाधिक मजबूत मानकर चल रही है. यहां पुराना ट्रैक रिकॉर्ड बीजेपी के पक्ष में रहा है. यहां बीजेपी क्यों मजबूत है इसके पीछे के फैक्टर
..जयपुर नगर निगम..
बीजेपी का मजबूत पक्ष ..
सीएम भजन लाल शर्मा
भजन लाल शर्मा का प्रभाव काम आने की उम्मीद
उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी का ताल्लुक भी जयपुर से
पुराना रिकॉर्ड बीजेपी का मजबूत
..अजमेर नगर निगम
बीजेपी का मजबूत पक्ष ..
स्पीकर वासुदेव देवनानी यहां बीजेपी का बड़ा चेहरा
स्थानीय स्तर पर बीजेपी का मजबूत संगठन
पुराना रिकॉर्ड बीजेपी का बेहद मजबूत रहा है
विपक्ष का यहां मजबूत नहीं होना बड़ा कारण
...कोटा नगर निगम
बीजेपी का मजबूत पक्ष ..
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला यहां विराट चेहरे
कोटा शहर में इनका बोलबाला रहा हैं
..उदयपुर नगर निगम
बीजेपी का मजबूत पक्ष ..
भले ही गुलाब चंद कटारिया पंजाब के राज्यपाल
लेकिन उनके द्वारा खड़ा किया गया संगठन यहां मजबूत
..पाली नगर निगम
बीजेपी को यहां लाभ की उम्मीद
मजबूत पक्ष हैं बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़
बीजेपी का यहां मजबूत संगठन
पूरे पाली जिले में बीजेपी को मजबूत माना जाता है
बीजेपी को नगर निकाय चुनावों में हिन्दुत और राष्ट्रवाद जैसे मुद्दों का लाभ मिल सकता हैं. नरेंद्र मोदी का फेस आज भी बीजेपी के लिए बड़ी ताकत हैं. जिला परिषद के चुनाव में बीजेपी को कई सीटों पर मुकाबले के आसार दिख रहे.
-- जिला परिषद चुनाव में बीजेपी के लिए चुनौतीपूर्ण सीटें --
..शेखावाटी का इलाका दुर्गम.
इनमें प्रमुख हैं सीकर , चूरू और झुंझुनूं
पीसीसी चीफ डोटासरा की रणनीति यहां चुनौती
पुराना सियासी रिकॉर्ड भी बेहद अहम
जाट वोट यहां निर्णायक
बीजेपी की आंतरिक गुटबाजी को साधना होगा
..बीकानेर में भी राह आसान नहीं होगी
.. राजस्थान की कठिन राह
दौसा, करोली, सवाई माधोपुर,धौलपुर,भरतपुर चुनौती पूर्ण
इन इलाकों में सचिन पायलट कांग्रेस के बड़े फैक्टर
... वागड़ की चुनौती
बांसवाड़ा और डूंगरपुर चुनौती पूर्ण
कांग्रेस के साथ ही भारतीय आदिवासी पार्टी बड़ी चुनौती
महेन्द्र मालवीय और राजकुमार रोत फैक्टर विपक्ष में अहम
....मारवाड़ की पथरीली राह
जोधपुर,बाड़मेर और जैसलमेर चुनौतीपूर्ण
कांग्रेस का पुराना ट्रैक रिकॉर्ड अहम
पूर्व सीएम अशोक गहलोत यहां बीजेपी के लिए चुनौती
बाड़मेर में विपक्ष के लिए बड़ा फैक्टर हेमाराम और हरीश
राजस्थान के निकाय और पंचायत चुनावों में बीजेपी ने पहले से ही संभाग प्रभारी बनाकर जमीनी पड़ताल की है साथ ही गुटबाजी और कमजोरियों को चिन्हित किया.