पंचायत चुनावों को लेकर बोले मदन राठौड़, कहा- हम चुनावों के लिए पूरी तरह तैयार

पंचायत चुनावों को लेकर बोले मदन राठौड़, कहा- हम चुनावों के लिए पूरी तरह तैयार

जयपुर: बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ का बयान सामने आया है. उन्होंने पंचायत चुनावों को लेकर कहा कि हम पंचायत चुनावों के लिए पूरी तरह तैयार हैं. कांग्रेस की ओर से बीजेपी पार्षदों की ओर से क्रॉस वोटिंग के दावे पर राठौड़ बोले कि वो हम पर आरोप लगाते थे, वो अब क्या कर रहे ?

कांग्रेस अपनी गिरेबान में देखे. वो कितनी भी कोशिश कर लें, कुछ नहीं होगा. 70% से अधिक जनता प्रदेश में बीजेपी के साथ है. कांग्रेस कैंपों में पुलिस के जाने के मामले पर राठौड़ बोले कि हम कुछ नहीं कर रहे, हम अपना घर संभाल रहे हैं किसी पार्षद के परिजन ने शिकायत दी होगी तो पुलिस कार्रवाई करेगी.

बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ का बयान
-कहा-'निकायों के अध्यक्ष के चुनावों को लेकर हुई चर्चा'
-पंचायत चुनावों को लेकर बोले मदन राठौड़
-'हम पंचायत चुनावों के लिए पूरी तरह तैयार'
-कांग्रेस की ओर से बीजेपी पार्षदों की ओर से क्रॉस वोटिंग के दावे पर बोले राठौड़
-कहा-'वो हम पर आरोप लगाते थे, वो अब क्या कर रहे ?'
-'अपनी गिरेबान में देखे कांग्रेस'
-'वो कितनी भी कोशिश कर लें, कुछ नहीं होगा'
-'70% से अधिक जनता प्रदेश में बीजेपी के साथ'
-कांग्रेस कैंपों में पुलिस के जाने के मामले पर बोले राठौड़
-'हम कुछ नहीं कर रहे, हम अपना घर संभाल रहे'
-'किसी पार्षद के परिजन ने शिकायत दी होगी तो पुलिस कार्रवाई करेगी'