'मन की बात' कार्यक्रम, मदन राठौड़ बोले- भारत की सांस्कृतिक विरासत से जुड़ने और उसे संरक्षित करने की आवश्यकता

'मन की बात' कार्यक्रम, मदन राठौड़ बोले- भारत की सांस्कृतिक विरासत से जुड़ने और उसे संरक्षित करने की आवश्यकता

जयपुर : पीएम नरेंद्र मोदी का 'मन की बात' कार्यक्रम हुआ. बीजेपी प्रदेश मुख्यालय में 'मन की बात' सुनी गई. बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ समेत प्रमुख नेता मौजूद रहे. 

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि प्रधानमंत्री ने विश्व हिंदू परिषद के पूर्व अंतरराष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष अशोक सिंघल की 100वीं जन्मजयंती के अवसर पर उनके सामाजिक एवं सांस्कृतिक योगदान को स्मरण किया.

प्रधानमंत्री ने रामजन्मभूमि आंदोलन में उनकी भूमिका तथा सामाजिक भेदभाव और विषमता के खिलाफ उनके प्रयासों का उल्लेख करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की.

'प्रधानमंत्री ने सोमनाथ और मोढेरा सूर्य मंदिर की ऐतिहासिक विरासत का उल्लेख करने की बात की. भारत की सांस्कृतिक विरासत से जुड़ने और उसे संरक्षित करने की आवश्यकता पर भी बात की.