श्रीलंका दौरे से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका, जसप्रीत बुमराह टेस्ट सीरीज से बाहर

श्रीलंका दौरे से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका, जसप्रीत बुमराह टेस्ट सीरीज से बाहर

जयपुरः श्रीलंका दौरे से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है. जसप्रीत बुमराह टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए है. चोटिल होने के चलते खिलाड़ी टीम से बाहर हुए है. घुटने की चोट से पूरी तरह फिट नहीं होने के कारण सीरीज से बाहर हुए. चोट को लेकर BCCI की मेडिकल टीम ने फिलहाल आराम देने का फैसला किया है. 

भारतीय टीम 15 अगस्त से श्रीलंका के खिलाफ 2 टेस्ट मैच खेलेगी. हर्षित राणा, नीतीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर,आकाश दीप भी चोट के कारण बाहर हुए है. ऐसे में टीम मैनेजमेंट को प्लेइंग 11 के लिए मशक्कत करनी पड़ सकती है. जो टीम पर एक बड़ा दबाव होगा.