राजस्थान निर्यात प्रोत्साहन नीति-2024 में बड़ा बदलाव, तकनीकी अपग्रेडेशन पर अब मिलेगा 1 करोड़ तक का अनुदान

राजस्थान निर्यात प्रोत्साहन नीति-2024 में बड़ा बदलाव, तकनीकी अपग्रेडेशन पर अब मिलेगा 1 करोड़ तक का अनुदान

जयपुर : राजस्थान निर्यात प्रोत्साहन नीति-2024 में बड़ा बदलाव हुआ है. तकनीकी अपग्रेडेशन पर अब 1 करोड़ तक का अनुदान मिलेगा. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की बजट घोषणा के बाद संशोधित अधिसूचना जारी की गई है.

पहले तकनीकी अपग्रेडेशन पर अधिकतम ₹50 लाख का अनुदान था. उद्योग एवं वाणिज्य विभाग ने संशोधित गाइडलाइन जारी की हैं. सरकार का दावा- नई तकनीक अपनाने से उत्पादन क्षमता और गुणवत्ता बढ़ेगी.  निर्यातक उद्यमियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धा में फायदा मिलेगा. 

अंतरराष्ट्रीय आयोजनों में भाग लेने पर 3 लाख रुपए तक की सहायता. ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म फीस पर 2 लाख रुपए तक का पुनर्भरण मिलेगा. निर्यात दस्तावेजीकरण पर 5 लाख रुपए तक की सहायता का प्रावधान. राज्य के उद्योगों और निर्यातकों को बढ़ावा देने पर सरकार का फोकस है.