जयपुर डिस्कॉम में "परफॉर्मेंस बेस्ड" बड़ी प्रशासनिक "सर्जरी" ! एक ही दिन में 500 से अधिक टेक्नोक्रेट्स की बदली सीट, देखिए खास रिपोर्ट

जयपुर डिस्कॉम में "परफॉर्मेंस बेस्ड" बड़ी प्रशासनिक "सर्जरी" ! एक ही दिन में 500 से अधिक टेक्नोक्रेट्स की बदली सीट, देखिए खास रिपोर्ट

जयपुरः प्रदेश में तबादला सीजन के अंतिम दौर में जयपुर डिस्कॉम प्रशासन ने कल देर रात "परफॉर्मेंस बेस्ड" बड़ी प्रशासनिक "सर्जरी" की. ऊर्जा राज्यमंत्री हीरालाल नागर की मंजूरी के बाद जम्बो तबादला सूचियां जारी हुई, जिसमें एक ही दिन में 500 से अधिक टेक्नोक्रेट्स को इधर से उधर किया गया. इस दौरान सबसे खास बात ये रही कि डिस्कॉम के अधिकांश सर्किलों में "मुखिया" यानी अधीक्षण अभियंताओं को बदलकर प्रशासन ने फील्ड की महत्ता का बड़ा संदेश दिया. आखिर डिस्कॉम की जम्बो तबादला सूचियों में किसी मिली प्राइम पोस्ट और उसके क्या है मायने.

प्रदेश में शुरू हुआ तबादलों का दौर कल रात जम्बों सूचियों के साथ समाप्त हो गया. इस दौरान ऊर्जा विभाग में भी आमूलचूल परिवर्तन देखने को मिला, जिसमें सर्वाधिक बदलाव जयपुर डिस्कॉम में किया गया. देर रात तक जारी तबादला सूचियों के मुताबिक डिस्कॉम में 500 टेक्नोक्रेट्स समेत करीब 1500 से अधिक कार्मिकों को इधर से उधर किया. अच्छी बात ये रही कि इस बदलाव में टॉप लेवल पर "परफॉर्मेंस" को केन्द्र बिन्दु पर रखा गया. आइए आपको बताते है कि डिस्कॉम में तबादलों का गणित.

सालभर दिखाया काम, प्राइम पोस्टिंग का इनाम....!
जयपुर डिस्कॉम में बदले गए अधीक्षण अभियंताओं की इनसाइड स्टोरी
बड़े प्रशासनिक फेरबदल में 27 अधीक्षक अभियंताओं का हुआ तबादला
सूची में सबसे बड़ा बदलाव जयपुर जिले में,जहां बदले गए तीन सर्किलों के SE
बेस्ट परफॉर्मेंस के आधार पर JPDC साउथ से JCC साउथ में लाए गए मनोज गुप्ता
इसके साथ ही JPDC नॉर्थ में क्षेत्र के अनुभवी टेक्नोक्रेट ML मीणा को बनाया SE
दौसा में बतौर अधीक्षण अभियंता ML मीणा की परफोर्मेंस से तय हुई जयपुर की राह
जबकि JPDC नार्थ में लगे SE राजेश गुप्ता को JPDC साउथ का अहम जिम्मा
करौली से राजस्व वसूली समेत कई मापदण्डों पर खरे उतरे रूप सिंह को भी मिला इनाम
राजस्व के लिहाल से सबसे महत्वपूर्ण भिवाड़ी सर्किल की रूपसिंह को सौंपी गई कमान
टेक्नोक्रेट सीपी गुप्ता की सम्माजनक वापसी,बूंदी में बेस्ट परफोर्मेंस पर मिला MM विंग के जिम्मा
पूर्व में ऊर्जा राज्य मंत्री हीरालाल नागर और ऊर्जा सचिव आरती डोगरा ने दिए थे संकेत
बैठकों में साफ कहा था कि फील्ड में बेहतरीन काम करने वालों को मिलेगी "अच्छी पोस्ट"
संभवतया,ऐसी प्रशासनिक सर्जरी से अभियंताओं में बढ़ेगा बेस्ट वर्क का "COMPETITION"

बिजली सर्किलों को मिले नए "मुखिया".....!
जयपुर डिस्कॉम में बदले गए अधीक्षण अभियंताओं की सूची का पोस्टमार्टम
डिस्कॉम प्रशासन ने इस बार किया बड़े स्तर पर सर्किलों में बदलाव
जेसीसी नार्थ-सवाई माधोपुर को छोड़ दें, तो बदले गए सभी सर्किलों में SE
JCC साउथ में मनोज गुप्ता, JPDC नॉर्थ में ML मीणा को बनाया SE
JPDC नार्थ में लगे SE राजेश गुप्ता को JPDC साउथ का अहम जिम्मा
इसके अलावा बीएल वर्मा को SE करौली, राधेश्याम बंसल को SE कोटपूतली,
सीएल जांगिड़ को SE बारां, अनिल टोड़वाल को SE भरतपुर, अजय जैन को SE कोटा,
नवरत्न बैरवा को SE झालावाड़, रामहेत मीणा को SE डीग, कैलाश चौधरी को SE दौसा,
SS मीणा को SE टोंक, जेपी बैरवा को SE अलवर, रूपसिंह गुर्जर को SE भिवाड़ी,
संजय माथुर को SE धौलपुर, युवराज आशिवाल को SE भरतपुर की दी गई जिम्मेदारी
जिन अधीक्षण अभियंताओं को रखा गया यथावत,उनमें जेसीसी नार्थ SE अशोक रावत नाम
कुछ ही दिनों में सेवानिवृत्त होने वाले रावत को परफोर्मेंस के आधार पर रखा गया यथावत
जबकि सवाई माधोपुर में हाल ही लगे SE आर के मीणा को दिया गया काम करने का मौका      

"बनने गए थे 'छब्बे जी', बनकर लौटे 'दुब्बे जी'.....!
जयपुर डिस्कॉम की बड़ी प्रशासनिक "सर्जरी" का पोस्टमार्टम
"टॉप टू लेयर" में CE-ADDL.CE के पद पर पांच अभियंताओं के तबादले
लिस्ट में जयपुर जोन को लेकर बड़ी माथापची के बाद फाइनल हो पाया नाम
दरअसल,जयपुर जोन सीई की पोस्ट के लिए एक टेक्नोक्रेट ने लगा रखा था जोर
काफी हद तक प्रयासों में सफल भी हुए साहब,लेकिन "चार्टशीट" ने बिगाड़ा गणित
ऐसे में भरतपुर जोन के चीफ विनय कुमार की लगी लॉटरी, जिन्हें मिला जयपुर जोन
डिस्कॉम में चीफ साहब के असफल प्रयास की सभी टेक्नोक्रेट्स में जबरदस्त चर्चा